आगरालीक्स ….आगरा में कक्षा सात की छात्रा और फ्लैट में युवक का शव मिला है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के आजाद नगर में कालीचरन श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका फास्ट फूड का काम है, शनिवार को वे फास्ट फूड की दुकान पर थे, घर पर उनकी 13 साल की बेटी कोमल, बेटा सोनू, अनमोल, कान्हा और बेटी राधा थी। दोपहर में सोनू काम से चला गया, अन्य बच्चे सो गए। दोपहर में अनमोल की आंख खुली तो कोमल का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, इसमें मौत का कारण आत्महत्या आया है।

उधर, न्यू आगरा क्षेत्र के विराट अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में युवक का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि तीन दिन पहले विशाल शर्मा ने फ्लैट किराए पर लिया था, शनिवार शाम को उनसे मिलने के लिए परिचित आए लेकिन गेट नहीं खुला, पुलिस को सूचना दी, कमरे में अंदर विशाल का शव मिला, पुलिस को मिले दस्तावेज से पहचान 34 साल के विशाल शर्मा के रूप में हुई है। मौत का कारण जाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।