आगरालीक्स ….आगरा में आज भी होगी बारिश, कल से छाएंगे बादल, 30 सितंबर तक के लिए मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान।
आगरा में पांच दिन से बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। रविवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आज भी बादल छाने के साथ बारिश होगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

28 सितंबर से निकलेगी धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 सितंबर तक बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 28 सितंबर से मौसम बदल जाएगा। धूप निकलेगी, इससे तापमान बढ़ेगा, तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
25-Sep 24.0 29.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
26-Sep 24.0 31.0 Partly cloudy sky
27-Sep 23.0 32.0 Partly cloudy sky
28-Sep 25.0 32.0 Mainly Clear sky
29-Sep 25.0 34.0 Mainly Clear sky
30-Sep 25.0 34.0 Mainly Clear sky