आगरालीक्स…Agra News : आयुष्मान योजना को छह साल पूरे हो चुके हैं। आगरा में 8.33 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। 30 सितंबर तक कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए जांएगे। ( Agra News : 8.33 Lakh Aayushman Card in Agra)
नोडल अधिकारी डॉ नंदन सिंह ने बताया कि जनपद आगरा को योजना के अंतर्गत 8.91 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे 6 साल में 93% तक प्राप्त कर लिया गया है। जनपद में 6 साल में 8.33 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जनपद आगरा पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में टॉप 10 सूची में शामिल है।
30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का भी आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।