आगरालीक्स…Agra News: आयुष्मान योजना के लाभार्थी खुद भी अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। ( Agra News: 8.67 Lakh Ayyushman Card in Agra#Agra )
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नन्दन सिंह ने बताया कि जिले में योजना से सभी सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, मानसिक रोग संस्थान, रेलवे अस्पताल शामिल हैं। साथ ही 70 निजी अस्पताल भी अब तक योजना से जोड़े जा चुके हैं। इनमें कार्ड दिखाकर पंजीकरण कराते ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 8.91 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 8.67 लाख आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
- वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना के अनुसार वीपीएल कार्डधारक
- अंत्योदय कार्ड धारक, 70 वर्ष या अधिक आयु के बुजुर्ग
- 60 वर्ष से अधिक आयु के वेसहारा दंपती
- अर्धसैनिक बल, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- जनगणना के समय पंजीकृत भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक
- दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस स्कीम के अंतर्गत राज्य कर्मचारी
- वर्ष 2018 से पूर्व के लव्ह यूनिट वाले राशन कार्डधारक परिवार