Agra News: 8 blood donation camps will be organized on 24th July with a target of donating 8000 units of blood…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में आने वाला रविवार होगा खास. 8000 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य के साथ लगेंगे 8 ब्लड डोनेशन कैम्प. ब्लड डोनेट कर आप भी बचा सकते हैं किसी जरूरतमंद की जान…यहां लग रहे कैम्प
मंडल में आठ स्थानों पर छठा राष्ट्रीय रक्तदान शिविर
24 जुलाई को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा केन्द्रीय युवादल व माथुर वैश्य मंडलीय परिषद आगरा मंडल द्वारा भारत में छठा राष्ट्रीय रक्तदान शिविर होने जा रहा है। सम्पूर्ण भारत में 50-60 रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्तदान पर्व मनाया जाएगा। लक्ष्य 8000 यूनिट रक्त संग्रह का है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। आगरा मंडल में आठ शिवरों का आयोजन होगा।
महासभा के मंडलाध्यक्ष आगरा मंडल अशोक गुप्ता ने पंचकुईयां स्थित माथुर वैश्य भवन में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी देते हुए शहर की जनता से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आग्रह किया। सभी रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र व तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। युवा पीढ़ि में सोशल मीडिया के क्रेज को देखते हुए सबी र्कदान शिविरों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य लोगों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा हो। रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5 बजे तक चलेंगे, जिसमें सभी समाज के लोग रक्तदान कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडलाध्यक्ष आगरा मंडल अशोक कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री अचल गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, केन्द्रीय युवादल अध्यक्ष आकांश मैरोठिया, मंडल संरक्षक विनोद सर्राफ, दिलीप गिदौलिया, रक्तदान संयोजक रोबिन गुप्ता, ऱिषभ गुप्ता, नीकेश गुप्ता, मुकेश, विमल, दिलीप, अतुल गुप्ता, विनय, सौरभ, विकास आदि उपस्थित थे।
यहां आयोजित होगा रक्तदान शिविर
1-माथुर वैश्य महासभा भवन, पचकुईयां।
2-लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर।
3-आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर।
4-देश दीपक पब्लिक स्कूल, सेक्टर 10 सिकन्दरा।
5-आरती मनोज हॉस्पीटल, राजपुर चुंगी।
6-लक्ष्मी नारायण मंदिर, एत्माद्पुर।
7-माथुर वैश्य धर्मशाला, इरादतनगर।
8-श्रीराम चैरिटेबिल ब्लड बैंक, शाहदरा चुंगी।