आगरालीक्स…आगरा के सबसे घने और भीड़ वाले बाजार में लूट से व्यापारियों में आक्रोश. व्यापारियों ने एक दिन पहले ही पुलिस के साथ की थी बैठक. 24 घंटे के अंदर वारदात को अंजाम
आगरा के रावतपाड़ा में कई फर्म के गोदाम और कार्यालय हैं। शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में प्रथम तल पर एक फर्म में चार बदमाश दोपहर में घुस गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बताया जाता है कि बदमाश यहां से 40 लाख की लूट को अंजाम दे गए हैं। बदमाशें ने फर्म में काम कर रहे कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद फर्म में रखे कैश को लूट कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया, स्थानीय दुकानदारों के पहुंचने के बाद कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया गया। पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं, कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

व्यापारियों में आक्रोश
आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने कहा कि शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके के सबसे सकड़ी गली में बदमाशों द्वारा लूट को अंजाम देना और वह भी दोपहर में यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है. आगरा व्यापार मंडल इसकी घोर निन्दा करता है और पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिये इंतजाम किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कल ही पुलिस लाइन में बैठक में एसपी सिटी से व्यापारियों की सुरक्षा के लिये चिंता वयक्त की गयी थी कि शाम को दुकानों के बंद होने के समय 7-10 बजे तक फोर्स बढ़ाया जाये। गश्त जारी रखा जायें। इस तरह की वारदातों से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। उन्होंने जल्द से जल्द इस लूट के खुलासे और लूटेरों को पकड़ने कीं मांग की है।
मांग करने वालों में मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौड़, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, अतुल बंसल, रमेश कलयानी, राजेश अग्रवाल, तरूनसिंह, राजेश सिंघल, आशीष शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि रहे।