आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कोहरे का कहर, एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक कई कार टकराईं, कई घायल। ( Agra News: 8 car pile up on Agra Lucknow Expressway in Dauki Agra#Agra )
आगरा में रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी सुबह के समय शून्य हो गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर आगरा से जा रहे वाहन फतेहाबाद क्षेत्र के डौकी में किलोमीटर 14 पर एक के बाद एक टकरा गए।
आधा दर्जन से ज्यादा कारें टकराई
कोहरे के चलते आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे, सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डौकी क्षेत्र में कार के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक कार आपस में टकरा गई। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
एक्सप्रेस वे पर थमी वाहनों की गति
हादसे के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति भी थम गई। सुबह के समय कोहरा रहने तक धीमी गति से एक्सप्रेस वे पर वाहन निकले।