आगरालीक्स….. आगरा में बिल्डर द्वारा विकसित की गईं आठ कॉलोनियों को एडीए नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा। जानें इन कॉलोनियों के बारे में।

बिल्डर द्वारा आगरा में कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं, इन कॉलोनियों को विकसित करने के लिए एडीए ने नक्शा पास कराने के साथ ही जनसुविधाएं विकसित करनी होती है। इन कॉलोनियों से एडीए विकास शुल्क वसूलता है। जिन कॉलोनियों का विकास शुल्क जमा हो चुका है और जनसुविधाएं विकसित की जा चुकी हैं उनके हस्तांतरण की प्रक्रिया एडीए ने शुरू कर दी है।
आठ कॉलोनी होंगे नगर निगम को हस्तांतरित
एडीए और नगर निगम की टीम ने शनिवार को लोहामंडी जोन की कॉलोनियों का निरीक्षण किया। यहां बिल्डर द्वारा विकसित की गईं सुविधाओं की जांच की। टीम की रिपोर्ट के आधार पर लोहामंडी क्षेत्र की द्वारिका आर्चिड 1, द्वारिका आर्चिड 2, भावना अरोमा, ग्वाला रेजीडेंसी, पश्चिमपुरी, पुष्पदीप एन्क्लेव, पुष्पदीप एन्क्लेव विस्तार और पुष्पदीप एन्क्लेव 1 को नगर निगक को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।