आगरालीक्स… गर्मी और उमस में डीहाईड्रेशन की समस्या बढ़ गई है। पेट में दर्द के साथ ही पैरों में जकड़न और कमजोरी महसूस होने लगी है। ऐसे में क्या करें।

तापमान में मामूली गिरावट आई है लेकिन गर्मी के साथ ही उमस बढ़ गई है। उमस बढ़ने से लोग पसीने में नहा रहे हैं, शरीर से ज्यादा पसीना निकलने से इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है। शरीर में नमक के साथ ही पोटेशियम सहित अन्य पौषक तत्वों की कमी होने से लोगों को कमजोरी महसूस हो रही है। इसके साथ ही पैरों में दर्द और पेट दर्द की समस्या होने लगी है।
नीबू शिकंजी और ओआरएस घोल का करें सेवन
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में नीबू शिकंजी के साथ ही ओआरएस घोल का सेवन कर सकते हैं। इससे पैरों में दर्द की समस्या कम होगी। साथ की घर का बना हुआ पौष्टिक आहार लें।