आगरालीक्स …आगरा की कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की फेंसिंग में करंट आने से कक्षा एक के छात्र की की मौत के मामले में एसडीओ सहित तीन पर मुकदमा दर्ज। ( Agra News : 8 year old died due to electric current, FIR lodge against SDO, JE & Lineman)
आगरा के रुनकता में ग्रीन वैली कॉलोनी है, यहां सुनील कुमार रहते हैं वे आवास विकास परिषद में सुरक्षाकर्मी हैं। उनका आठ साल का बेटा वारिस पनवारी स्थित स्कूल में पढ़ रहा था, 10 जुलाई को स्कूल की छुटटी होने के बाद वैन वाला वारिस को लेकर आया और कॉलोनी के गेट पर छोड़ कर चला गया।
करंट लगने से मौत
वारिस गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर की फेंसिंग के पास पहुंच गया, फेंसिंग में करंट आ रहा था, करंट लगने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक वारिश के घर ना पहुंचने पर उसकी मां तुलसी देवी कॉलोनी की गेट पर उसे देखने आई तो वारिस फेंसिंग से चिपका हुआ था। इस मामले में सुनील कुमार की तहरीर पर एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।