मथुरालीक्स …बरसाना के राधारानी मंदिर में युवक युवती के शादी करने पर विवाद, वीडियो वायरल होते ही रोकी गई शादी की रस्म, होटल में हुई शादी। ( Mathura News : Marriage in Radha Rani Temple Barsana, Video goes viral)
बरसाना के राधारानी मंदिन में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोमवार को छप्पन भोग का आयोजन किया, कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक युवक और युवती के गले में वरमाला पहने हुए वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो में वैदिक मंत्रोचार के बीच शादी की रस्म होते हुए दिखाई दे रही थी। मंदिर में शादी कराए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों को आक्रोश फूटने लगा।
शादी रुकवाई गई, होटल में लिए फेरे
मंदिर परिसर में शादी की जानकारी होने पर मंदिर के रिसीवर सहित अन्य सदस्य पहुंच गए। रिसीवर समिति के सदस्य प्रवीन गोस्वामी का मीडिया से कहना है कि शादी की सूचना मिली थी, वहां जाने पर पता चला कि रिंग सेरेमनी हो रही है। युवक और युवती ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी, इसे रोक दिया गया। वहीं, युवक युवती की आगे की रस्म होटल में हुई।