आगरालीक्स ….आगरा में पागल कुत्ते के काटने के 75 दिन बाद मासूम की दर्दनाक मौत, एंटी रैबीज वैक्सीन न लगवाने से मासूम हुई रैबीज से संक्रमित। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय हुई मौत।
आगरा के बाह के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की आठ साल की बेटी पूनम को अगस्त में पागल कुत्ते ने काट लिया था। बताया जा रहा है कि पूनम को एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगवाई और देसी इलाज करा दिया। पूनम को कोई परेशानी नहीं थी।
दो दिन पहले बिगड़ी तबीयत
पूनम की दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने लगी, अलग तरह की आवाज आने के साथ पानी से डर लगाने लगा। परिजन पूनम को इलाज कराने के लिए आगरा लेकर आ रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई।
कुत्ते और बंदर के काटने पर 24 घंटे में लगवा लें एंटी रैबीज वैक्सीन
कुत्ता और बंदर काट लेता है तो 24 घंटे के अंतराल पर एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज और टिटनेस का इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। एंटी रैबीज वैक्सीन की तीन डोज लगती हैं, जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन फ्री में लगाई जाती है।