आगरालीक्स…दिवाली और छठ के लिए चलेंगी 80 स्पेशल ट्रेनें. 22 ट्रेनें आगरा कैंट और फोर्ट से गुजरेंगी. 30 नवंबर तक मिलेगी इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधाएं
दिवाली और छठ के त्योहार के चलते लोगों को परेशानी न हो इसके लिए रेलवे नई ट्रेने चलाने की तैयारी में है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोग छठ पर्व अपने घर ही सेलिब्रेट करते हैं। इसकी वजह से दिवाली के बाद छठ पर भी ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है।
दोनों त्योहार पर 22 स्पेशल ट्रेनें आगरा कैंट और आगरा फोर्ट से गुजरती हैं। जिन लोगों को नियमित ट्रेनों में रिजर्वेशन की दिक्कत आ रही है, वे स्पेशल ट्रेनों से अपना सफर तय कर सकते हैं। आगरा रेल डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल मंडल में 80 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 22 ट्रेनें आगरा कैंट और आगरा फोर्ट से गुजरेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 30 नवंबर तक होगा।