Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : 81 hospital’s of Agra empanelled in Aayushman Yojana in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 81 hospital’s of Agra empanelled in Aayushman Yojana in Agra

153

आगरालीक्स….आगरा के 81 अस्पतालों में आयुष्मान योजना की सुविधा है, अस्पताल संचालकों को क्लेम नहीं मिल रहे हैं, कई तरह की क्वेरी लगा दी जाती है इससे भी अस्पताल संचालक परेशान हैं।

विकास भवन में समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं पर भी विचार किया गया, जिसमें बताया गया कि ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका एसईसीसी सेंसस 2011 की सूची में नाम, पिता का नाम तथा पते में भिन्नता, पोर्टल पर लेबर कार्ड का डाटा सर्च न होना, जनसुविधा केन्द्र पर आवेदन पेंडिंग रहना तथा आशा व फील्ड वर्कर को आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रोत्साहन राशि न मिलने से उनका इस कार्य में रूचि न लेना इत्यादि समस्यायें हैं। बैठक में ऐसे निजी अस्पताल जो आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में इन्पैनल्ड है उनके संचालकों द्वारा आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों यथा- क्लेम उपरांत अनावश्यक दस्तावेज मांगे जाना, उपचार से पूर्व कार्ड वेरिफिकेशन किये जाने में विलम्ब होना, बिना ठोस कारण बताये अस्पतालों के क्लेम को रिजेक्ट कर देना, डीजीआरसी की बैठक में संचालकों द्वारा रिव्यू देने पर भी धनराशि का भुगतान न करना, संचालकों द्वारा डाले गये क्लेम के सापेक्ष धनराशि काटकर भुगतान करना, छोटी-छोटी तकनीकी कमियों के आधार पर क्लेम के भुगतान को सम्बन्धित विभाग द्वारा रोके रखना, पूरा क्लेम न दिये जाने जैसी समस्याओं को रखा गया।
आगरा में 81 अस्पताल
आगरा में 23 अस्पताल सरकारी तथा 58 निजी अस्पताल, जनपद एटा के जलेसर व अवागढ़ में 05 अस्पताल आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में इन्पैनल्ड हैं। मा0 मंत्री महोदय ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी अपने मन की बात कार्यक्रम हो या कोई भी सार्वजनिक मंच सभी में आयुष्मान भारत योजना की बात रखते हैं, यह केन्द्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, उन्होंने कहा कि बिना हैल्थ अन्त्योदय के स्वास्थ्य क्षेत्र में अन्त्योदय के विचार को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में आ रही तकनीकी व व्यवहारिक कठिनाईयों को अस्पताल संचालकों से समन्वय कर निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में मा0 मंत्री जी ने सभी इन्पैनल्ड अस्पतालों को अलग से हेल्प डेस्क स्थापित करने, अस्पताल के प्रवेश द्वार पर आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना सम्बन्धी समस्त जानकारी का बोर्ड लगाने तथा अस्पताल में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना हेतु आरोग्य मित्र नियुक्त करने के निर्देश दिए, जिससे कि लाभार्थी को उचित व समय पर उपचार मुहैया कराया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!