आगरालीक्स…आगरा के एकलव्य स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में आज 900 अभ्यर्थियों ने दिया फिजीकल और स्क्रीनिंग टेस्ट. करीब 700 अभ्यर्थी हुए इसमें सफल…अब इनका होगा मेडिकल टेस्ट
सेना भर्ती कार्यालय (ARO), आगरा द्वारा एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली सुचारु, व्यवस्थित एवं समन्वित रूप से संचालित हो रही है। शुक्रवार को अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मथुरा एवं मैनपुरी (आगरा जनपद को छोड़कर) के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लगभग 900 अभ्यर्थियों ने शारीरिक एवं स्क्रीनिंग परीक्षणों में भाग लिया, जिनमें से लगभग 700 अभ्यर्थी सफल हुए हैं तथा उन्हें अगले दिन निर्धारित चिकित्सीय परीक्षण के लिए चयनित किया गया है। रैली का आयोजन निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जा रहा है, जिसमें पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। 4 अप्रैल को आगरा के अभ्यर्थी अग्निवीर क्लर्क के लिए परीक्षण देंगे तो वहीं झांसी और ललितपुर के अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए परीक्षण देंगे.