आगरालीक्स…अंधा प्रेम….दादी का एटीएम चोरी कर प्रेमी के खाते में ट्रांसफर कर दिए 93 हजार रुपये, घर में रखे गहने भी चोरी कर प्रेमी को दिए…मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना लोहामंडी में प्रेमी के प्यार में पागल एक लड़की ने अपनी दादी कदा एटीएम चोरी कर प्रेमी को 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. यही नहीं उसने दादी के गहने चोरी कर प्रेमी को थमा दिए. बैंक स्टेटमेंट में से पैसे ट्रांसफर होने और घर में चोरी होने की जानकारी पर दादी ने पोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

थाना लोहामंडी की रहने वाली एक महिला ने कहा कि वो अपने भाई के साथ यहां रहती है. शास्त्रीपुरम में रहने वाली उसके भतीजे की बेटी एक विधु तयागी नाम के लड़के से प्रेम करती है. 4 जनवरी को वह घर से नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग भी गई थी और 15 दिन बाद दबाव पड़ने पर वापस आ गई. परिजनों ने तब इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की. इसके कारण भतीजे ने तीन महीने पहले अपनी बेटी को उनके पास रहने के लिए भेज दिया.
पीडित महिला ने बताया कि पोती और उसका प्रेमी उन्हें धमकी देता है और प्रताड़ित करते हैं. 25 मई को उनकी तबियत खराब थी तो पोती ने बहाने से नींद की गोली देकर सुला दिया और अलमारी में रखा उनका एटीएम और करीब चार तोले सोने के आभूषण निकाल लिए. पोती ने एटीएम के जरिए प्रेमी के खाते में 93 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए और गहने भी उसे दे दिए.
जब वो बैंक किसी काम से गई तो स्टेटमेंट में उन्हें पैसे किसी विशु त्यागी के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली. घर आकर देखा तो गहने भी गायब मिले. पीड़ित महिला ने अपनी पोती के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुदका दर्ज कराया है.