आगरालीक्स…आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के चुनाव की सुगबुगाहट. सोशल मीडिया पर शुरू हुआ चर्चाओं का दौर
आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के इस बार चुनाव होने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. बताया जाता है कि ट्रस्ट द्वारा इस बार चुनाव किए जाने वाले हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है. इस संबंध में आगरालीक्स की ओर से जब अध्यक्ष अनिल मित्तल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चुनाव होने हैं लेकिन इसकी पूरी जानकारी के लिए उन्होंने कल बात करने के लिए कहा.

बता दें कि आगरा के जीवनी मंडी स्थित भव्य खाटू श्याम मंदिर का निर्माण 2018 में हो गया था जिसके बाद भक्तों को इस शानदार और भव्य मंदिर में श्यामजी के दर्शन हुए. राजस्थानी शैली में बना यह मंदिर 1200 गज में बना हुआ है. आगरा में अब इस खाटू श्याम मंदिर की बहुत मान्यता हो गई है और एकादशी सहित वर्ष भर पड़ने वाले मुख्य त्योहारों और आयोजनों में यहां भक्तों की जबर्दस्त भीड़ देखने को मिलती है.