Tuesday , 18 August 2026
Home बिजनेस Agra News: A 240-member Japanese delegation will arrive in Agra on August 20…#agranews
बिजनेस

Agra News: A 240-member Japanese delegation will arrive in Agra on August 20…#agranews

34

आगरालीक्स…आगरा में 20 अगस्त को आएगा 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल. आगरा में इन्वेस्टर्स के साथ होगी मीटिंग. जापानी निवेश, औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण मुख्य उद्देश्य

जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 240 सदस्यीय जापानी सीईओ का प्रतिनिधिमण्डल का भारत दौरा 18 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रस्तावित है. यह जापानी प्रतिनिधिमंडल 20 अगस्त को आगरा पहुंंचेगा और यहां ताजमहल भ्रमण करेगा. इसकेसाथ ही इन्वेस्टर्स के प्रतिनिधिमंडल की राउंड टेबल मीटिंग भी प्रस्तावित है. आगरा प्रशासन ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. डीएम ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं.

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के मा.गवर्नर के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 240 सदस्यीय जापानी सीईओ का प्रतिनिधिमण्डल 20 अगस्त, 2026 को आगरा आएगा. प्रतिनिधिमण्डल द्वारा ताजमहल का भ्रमण किया जाएगा तथा जेपी पैलेस,आगरा में इन्वेस्टर्स के साथ राउंड टेबल मीटिंग की जाएगी तदुपरांत प्रतिनिधिमण्डल का लखनऊ के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है. जिलाधिकारी ने उक्त उच्च स्तरीय सदस्यीय डेलिगेशन के दौरे के दृष्टिगत जनपद स्तर पर प्रतिनिधिमण्डल के दौरे हेतु आवश्यक प्रोटोकॉल, सुरक्षा, गाइड, गोल्फ कार्ट, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु विभागों के मध्य समुचित समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जापानी प्रतिनिधिमण्डल के समक्ष प्रदर्शित करने तथा भारत-जापान, विशेषकर उत्तर प्रदेश, जनपद आगरा एवं यामानाशी प्रीफेक्चर के मध्य औद्योगिक, आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने,कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, मैत्रीपूर्ण एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा. इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमण्डल द्वारा गौतम बुद्ध नगर/ग्रेटर नोएडा, आगरा एवं वाराणसी में भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्थलों का भ्रमण किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

AI FutureReady Conclave 2026 in Agra :AI needs to be taken to villages and Tier-2 and Tier-3 cities-Jitin Prasad…#agra

आगरालीक्स…एआई को चंद हाथों तक सीमित नहीं, गांवों और टियर-2 व टियर-3...

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on scaling up Agra’s small and medium industries and connecting them to the global market…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के लघु और मध्यम उद्योगों को स्केल कर ग्लोबल मार्केट से...

बिजनेस

Agra’s industrialists and social organizations are playing a pivotal role in the city’s development— Chief Election Commissioner

आगरालीक्स…आगरा के उद्योगपति और सामाजिक संगठन शहर के विकास में निभा रहे...

बिजनेस

The new sporty HEV—the all-new Honda ZR-V—was launched at Heritage Honda, Agra

आगरालीक्स…आगरा में लांच हुई होंडा की नई SPORTY HEV ALL NEW HONDA...

error: Content is protected !!