आगरालीक्स…आगरा में बीएसएनल की 325मी. लंबी 15 लाख की कॉपर केबल चोरी. पुलिस ने 8 चोरों को किया अरेस्ट. जानिए कैसे की ये चोरी
आगरा पुलिस ने बीएसएनएल की 325 मीटर लंबी और 15 लाख रुपये कीमत की कॉपर केबल चोरी करने वाले 8 शातिरों को अरेस्ट किया है. चोरों ने इतनी बड़ी केबल एक रात में ही चोरी कर ली थी. आज सभी चोर केबल बेचने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने इनको अरेस्ट कर लिया. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
पकड़े गए चोरों के नाम
मो. फैसल, राघवेंद्र, मो. वाहिद, मो. मुस्लिम, मो. शाहिद, आमिर, सागर और मोहम्मद असलम हैं.
जानिए पूरा मामला
थाना रकाबगंज में बीएसएनएल के टैक्स एसडीओ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20—21 सितंबर की रात को बालूगंज में चीलघर चौराहे से पीडब्ल्यू तिराहे के बीच में 1200 पैएर की यूजी कॉपर केबल डाली गई थी. जिसकी जंबाई 325 मीटर लगभग थी लेकिन इसे रात में ही चोरी कर ली गई है. पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई. आज सेमवार को पुलिस ने केसल होटल के पास मजार के पीछे से 8 चोरेां को अरस्ट किया है. इनके कब्जे से हाइड्रा, कॉपर केबल, 6 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है.

खुद को बताया बीएसएनएल ठेकेदार
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 20—21 सितंबर की रात एक लाला नाम का ठेकेदार मिला. खुद को बीएसएनएल का ठेकेदार बताया. सभी को लेकर वो चीलगढ़ चौराहेपर पहुंचा. यहां हाइड्रा से केबल निकलवाई गई और 27 टुकड़े केबल के किए. इसके बाद टुकड़ों को झाड़ियों में छुपा दिया. आज सभी बेचने जा रहे थे.