Friday , 11 September 2026
Home आगरा Agra News: A case of molestation has been filed against a young man who claims to be the nephew of MLA in Agra….#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: A case of molestation has been filed against a young man who claims to be the nephew of MLA in Agra….#agranews

240

आगरालीक्स…आगरा में खुद को विधायक का भतीजा बताने वाला युवक कर रहा छात्रा को परेशान. कभी कॉलेज जाने पर रोककर अश्लील हरकतें करता तो कभी मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता…मुकदमा दर्ज

आगरा में खुद को विधायक का भतीजा बताने वाला युवक के खिलाफ थाना शाहगंज में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है. स्नातक की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि खुद को विधायक का भतीजा बताने वाला युवक उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था. यही नहीं कॉलेज आते—जाते सम यरासता रोक अश्लील हरकतें करता. विरोध करने पर छात्रा को अपहरण की धमकी भी दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

लंबे समय से परेशान करने का आरोप
थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली छात्रा स्नातक कर रही है. छात्रा के अनुसार खेरिया मोड में रहने वाला निशांत कुशवाह उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है. वह खुद को सत्तापक्ष के एक विधायक का भतीजा बताता है. छात्रा का आरोप है कि वह उसके मोबाइल पर गंदे मैसेज भेजता है और जब वह अपने घर से कॉलेज जाती है तो आरोपी निशांत उसका रास्ता रोककर उस पर अश्लील फब्ती कसता है. वह जब इसका विरोध करती है तो अश्लील हरकतें करने लगता है. छात्रा का आरोप है कि कई बार उसकी इस हरकत का विरोध किया और उसके परिजनों ने भी आरोपी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी खुद को को सत्तापक्ष के एक विधायक का भतीजा बताकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है. यही नहीं उसे अगवा करने की भी धमकी दी गई हे.

छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक की हरकतों के कारण उसका परिवार दहशत में है. छात्रा को डर है कि आरोपी भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है. पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर थाना शाहगंज में आरोपी निशांत कुशवाह के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!