Friday , 5 June 2026
Home आगरा Agra News: Sabita Jain became the President of Rotary Club Agra Grace in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sabita Jain became the President of Rotary Club Agra Grace in Agra…#agranews

189

आगरालीक्स…आगरा में सबिता जैन बनीं रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की अध्यक्ष. डॉ. परिणिीता बंसल सहित 12 अहम पदों पर महिलाएं हुईं नियुक्त…

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें सबिता जैन को अध्यक्ष और डाॅ. परिणीता बंसल को सचिव चुना गया है। वहीं 12 अहम पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही नई कार्यकारिणी में 49 सदस्य होंगी।
सोमवार को होटल क्लाक्र्स शीराज में आयोजित समारोह में रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की नई कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डाॅ. शरत चंद्रा ने शपथ दिलाई। उन्होंने पोलियो उन्मूलन में रोटरी क्लब के योगदान सहित विश्व भर में रोटरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला।

सशक्त महिलाओं की मौजूदगी बनाती है ताकतर: सबिता जैन
नवागत अध्यक्षा सबिता जैन ने कहा कि रोटरी क्लब आगरा ग्रेस प्रदेश में महिलाओं का दूसरा और आगरा में पहला महिला रोटरी संगठन है। यह क्लब अभी नया जरूर है, लेकिन सशक्त महिलाओं की मौजूदगी इसे ताकतवर बनाती है। क्लब में सभी वे महिलाएं हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में प्रोफेशनल अनुभव रखती हैं, साथ ही समाजसेवा में भी वर्षों से सक्रिय हैं। नवागत सचिव डाॅ. परिणीता बंसल ने क्लब की सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और गत वर्ष की तरह ही इस नए कार्यकाल में भी पूरे ग्रेस के साथ काम करने को प्रेरित किया।

पूर्व अध्यक्षा डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं, साथ ही युवा सदस्याओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि रोटेरियन महिलाओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। रोटरी क्लब के विभिन्न सहयोगी क्लबों की सहायता से महिलाओं की भागीदारी क्लब के लिए थी, यह सक्रियता और बढाई जाएगी। अब अधिक से अधिक महिलाओं को सीधे रोटरी क्लब से जोड़ा जाएगा। सचिव अशु मित्तल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. पंकज नगायच ने क्लब की सराहना की। रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा का विभिन्न रोटरी क्लबों में निरंतर गतिशीलता के लिए विशेष आभार प्रकट किया गया। डाॅ. जयदीप और डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने रोटरी क्लब ग्रेस के लिए 500 पौधे भेंट किए, प्रत्येक सदस्य को पांच पौधे प्रदान करने के साथ ही उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व रोटरी इंटरनेशनल के फाउंडर पाॅल पी हैरिस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया गया।

किसे क्या मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष सबिता जैन और सचिव डाॅ. परिणीता बंसल के अलावा वर्ष 2022 से 23 की नई कार्यकारिणी में अशु मित्तल को उपाध्यक्ष, डाॅ. सविता त्यागी, शीनू कोहली को संयुक्त सचिव, मयूरी मित्तल को कोषाध्यक्ष, रेश्मा मगन को सार्जेंट एट आम्र्स, सुमन सुराना को मैंबरशिप चेयर, रत्ना शैल को क्लब फाउंडर चेयर, डाॅ. सुषमा गुप्ता को मेडिकल चेयर, शिल्पा अग्रवाल को डायरेक्टर क्लब सर्विस, डाॅ. अनुपमा शर्मा को डाॅयरेक्टर कम्युनिटी सर्विस, नूतन बजाज को डायरेक्टर वोकेशनल सर्विस, मीरा अमिताभ को डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विस, मनाली गोयल को डायरेक्टर यूथ जनरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नीलम मेहरोत्रा को अध्यक्ष निर्वाचित चुना गया है।

ये हैं सदस्य

अंजलि बवारी, आशु जैन, बबिता अग्रवाल, डाॅ. दीपिका गुप्ता, गरिमा मंगल, गीता साहनी, ज्योति बंसल, मधु डावर, मंजरी गोयल, मंजुशा चंद्रा, मीनाक्षी मोहन, मीनल अग्रवाल, नमिता होरा, नीतू चैधरी, नीतू खन्ना, निधि सचदेवा, नूपुर बरनवाल, पूनम सचदेवा, प्रतिभा राना, डाॅ. प्रीति अग्रवाल, रचना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, राशि गर्ग, रेमी सेठिया, रेनू भगत, रेनू चावला, रूचि अग्रवाल, साधना भार्गव, संगीता बंसल, सीमा सिंघल, स्वाति अग्रवाल।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!