आगरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए पहुंची एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ दो किमी तक लगी कतारें, छत पर चढ़कर किए दर्शन
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए देश के कोने—कोने से लोग वृंदावन पहुंचते हैं और रात को ही पदयात्रा मार्ग में बैठकर उनका इंतजार करते हैं. दर्शन होने के बाद वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं लेकिन शनिवार रात को एक से डेढ़ लाख लोग संत के दर्शन करने के लिए पहुंच गए. हाल ये रहा कि रात को दो किमी तक लोगों लाइनें लगी रहीं. इसके अलावा कई लोगों ने तो छतों पर चढ़कर संत के दर्शन किए.
शनिवार रात करीब ढाई बजे जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के लिए निकले तो पूरा वातावरण राधे राधे के जयकारों से गूंज उठा. भक्तें ने उन पर पुष्प वर्षा की और उनके दर्शन किए. भीड़ के कारण महाराज को भी दो किलोमीटर की यात्रा को पूरा करने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया.