आगरालीक्स….आगरा की दयालबाग की एक फैमिली अफ्रीका में फंसी. वीडियो में हाथ जोड़कर बताया—क्या हुआ, कैसे फंसे, पूरी जानकारी जानें
आगरा के दयालबाग की रहने वाली एक फैमिली इस समय अफ्रीका में फंसी हुई है. पति पत्नी और इनकी छोटी मासूम बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद के अफ्रीका में फंसे होने की जानकारी दी और उन्होंने एक कंपनी पर लूट का आरोप लगाकर पासपोर्ट छीनने की भी बात कही है. वीडियो में पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. उनहोंने भारतीय दूतावास से भी शिकायत की लेकिन वहां से भी कोई मदद नहीं मिली है. इस पर गुरुवार को पीड़ित परिवार ने वीडियो जारी किया है.दयालबाग के बसेरा वसंत रेजीडेंसी खासपुर में धीरज जैन रहते हैं. धीरज जैन के पिता धनपाल जैन ड्राइवर हैं. धीरज पुणे की सद्गुरु टूर एंड ट्रैवल्स सर्विसेस कंपनी में एकाउंट एंड फाइनेंस मैनेजर के पद पर थे और इनकी तैनाती वेस्ट अफ्रीका के डुआला कैमरून में थी. धीरज यहां पर अपनी पत्नी सुप्रिया जैन और डेढ़ साल की बेटी राघवी के साथ रह रहे थे. धीरज के अनुसार सात सितंबर 2024 को वह कंपनी का 25 लाख कैश लेकर कार से ड्राइवर के साथ आफिस जा रहे थे. रास्ते में उनके साथ लूट हो गई और कैश लूट लिया गया. वहां की लोकल पुलिस के पास बयान दर्ज कराया. इसके बाद नवंबर 2024 में वह दो महीने की छुट्टी लेकर आगरा आ गए.
जनवरी 2025 में धीरज दोबारा वेस्ट अफ्रीका स्थित कंपनी के आफिस में पहंचे. यहां ड्राइवर ने बयान बदल दिया था और लूट का आरोप उन पर लगा दिया. इस पर कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी से निकालने के साथ ही उनका पासपोर्ट और वीजा छीन लिया है. वीडियो में धीरज ने बताया कि उनका लगातार यहां पर उत्पीड़न किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है.
वीडियों में पीड़ित ने बताया कि वह विदेश में परिवार सहित फंसे हुए हैं. नौकरी छूटने के्र कारण आार्थिक संकट से जूझ रहे हैं. कंपपनी के अधिकारी मकान मालिक पर घर खाली कराने और बिजली काटने के लिए दबाव बना रहे हैं. उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापस भारत लाने की गुहार लगाई है. आगरा में इनकी फैमिली भी परेशान है और लगातार सरकार से गुहार लगा रही है.