आगरालीक्स…आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में 22 नवंबर को होने जा रहा ‘प्रिंसिपल्स’ कॉन्क्लेव 2025.शिक्षा के भविष्य की दिशा तय करने पर होगी चर्चा
शारदा यूनिवर्सिटी आगरा "Education & Skilling in an Era of NEP 2020 & Al” विषय पर प्रिंसिपल्स' कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 22 नवंबर को करने जा रही है। यूनिवर्सिटी में ही आयोजित यह कॉन्क्लेव विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे शिक्षा क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और अवसरों पर व्यापक विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व यूनिवर्सिटी के जवाहर नगर, खंदारी स्थित हेड ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को कॉन्क्लेव के उद्देश्य, संरचना, थीम और प्रमुख गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कॉन्क्लेव का महत्व
शारदा यूनिवर्सिटी आगरा प्रशासन ने कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रिंसिपल्स' कॉन्क्लेव 2025 का उद्देश्य विद्यालय शिक्षा को नई शिक्षा नीति 2020 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित आधुनिक शैक्षणिक तकनीकों के अनुरूप सशक्त करना है। यह कॉन्क्लेव शिक्षण उत्कृष्टता, कौशल आधारित अधिगम, नवाचार, और स्कूल - विश्वविद्यालय सहयोग के नए मॉडल प्रस्तुत करेगा। इस मंच के माध्यम से शिक्षा नेतृत्व को भविष्य का दृष्टिकोण मिलेगा नीति व व्यवहारिक शिक्षा मॉडल पर सार्थक संवाद होगा। स्कूलों के बीच सहयोग बढ़ेगा शिक्षक प्रशिक्षण और स्किलिंग के नए अवसर उभरेंगे।
वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जयंती रंजन का वक्तव्य
“नई शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐसे समय में प्रिंसिपल्स' कॉन्क्लेव 2025 जैसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं, जहाँ शिक्षा नेतृत्व एकसाथ मिलकर भविष्य की आवश्यकताओं और अवसरों पर चर्चा कर सकें। शारदा यूनिवर्सिटी आगरा इस दिशा में meaningful dialogue और impactful collaboration को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
चांसलर श्री पी. के. गुप्ता का बधाई संदेश
“प्रिंसिपल्स’ कॉन्क्लेव 2025, शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरणादायी पहल है। मुझे विश्वास है कि इस मंच से निकलने वाली विचारधारा और सुझाव, आने वाले वर्षों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता को और अधिक मजबूत करेंगे। मैं सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”
प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता का शुभकामना संदेश
"शारदा यूनिवर्सिटी आगरा सदैव शिक्षा में नवाचार, सहयोग और उत्कृष्टता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रही है। यह कॉन्क्लेव स्कूल-विश्वविद्यालय साझेदारी और कौशल आधारित अधिगम को नई ऊर्जा देगा। मैं इस आयोजन की सफलता और इसके दूरगामी सकारात्मक प्रभावों की कामना करता हूँ।”
शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के निदेशक - आउटरीच श्री साइबल चटर्जी ने कहा: “यह कॉन्क्लेव शिक्षा जगत में सहयोग, नवाचार और भविष्य उन्मुख सोच को बढ़ावा देने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है। डॉ. अशोक गांगुली जैसे प्रतिष्ठित वक्ता की उपस्थिति इस आयोजन को अत्यंत सार्थक बनाएगी। हमें विश्वास है कि इसके माध्यम से प्रदेश और देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलेगी।”