Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Children rejoiced at the annual function at Gayatri Public School, Wazirpura Unit.#agranews
आगरा

Agra News: Children rejoiced at the annual function at Gayatri Public School, Wazirpura Unit.#agranews

341

आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा यूनिट में प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी वर्ग के वार्षिकोत्सव पर झूमे बच्चे. पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

गायत्री पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रद्युम्न चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या (यूनिट - 1) बीना उपाध्याय, प्रधानाचार्या (यूनिट-2) मोनिका सिंह, हेड मिस्ट्रेस इला कुमार एवं प्रभारी वर्ग द्वारा परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा 'सिद्धी शर्मा (IX), एवं छात्र 'अक्षत शर्मा (X)', द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया । विद्यालय के हेड बॉय 'सार्थक शर्मा (X)', एवं हेड गर्ल एंजिल बंसल' (X) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्र 'रुद्र कटारा (X)', 'तेजस्वी वर्मा (IX)', 'उमंग कनौजिया (IX)', एवं 'अंशिका सूरी (IX)' ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थी 'अक्षत गुप्ता (IX)' व 'श्रेया वर्मा (X)' ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया। इस वार्षिकोत्सव समारोह में 500 से अधिक बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

इन्द्रधनुष के विभिन्न रंगों और उनके गहरे अर्थ को दर्शाती नृत्य संगीत के माध्यम से विभिन्न प्रस्तुतियाँ इस प्रकार रहीं- 1. Beautiful Life- कक्षा नर्सरी के छात्रों ने इंद्रधनुष के आलोक में जीवन के रंगों की मनोहारी छटा प्रस्तुत की। 2. Violet–कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने बैंगनी रंग की वीणा से सपनों और आकांक्षाओं के बीज अंकुरित किए।

  1. Indigo-कक्षा 3 के छात्र - छात्राओं ने नीले रंग के प्रकाश में विवेक का दीप प्रज्ज्वलित करने का प्रयास किया । 4. Blue—कक्षा 1 के छात्र-छात्राओं ने आसमानी रंग द्वारा शांति, विश्वास और निष्ठा के प्रवाह को पुष्ट किया। 5. Green-कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने हरित रंग के माध्यम से विकास के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
  2. Yellow- कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने हर्ष और सकारात्मकता के प्रतीक पीले रंग के माध्यम से जीवन को प्रसन्नता से आलोकित करने का संदेश दिया । 7. Orange—कक्षा एल. के. जी. के नौनिहालों ने आध्यात्मिक आभा का संचार किया। 8. Red–कक्षा 4 और 5 के विद्यार्थियों ने लाल रंग के अनुरागी रंग से प्रेम और जुनून का स्वर प्रस्फुटित किया । 9. Finale में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने मेधावी तथा विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत किया और उनके उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सेकेंडरी इंचार्ज पूर्णिमा सिंह, डी.के. अधिकारी, प्राइमरी इंचार्ज रितु दुबे एवं प्री प्राइमरी इंचार्ज फरहत नजमी की सक्रिय भागीदारी रही। अंत में छात्र अनमोल गुप्ता एवं छात्रा यशिका सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों का विशेष आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!