आगरालीक्स….आगरा के कैलाश मंदिर पहुंचे धमाकेदार आलराउंडर राहुल तेवतिया. पूजा अर्चना कर कहा-इस बार विश्व कप ट्राफी जीतेगी टीम इंडिया. देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दो साल से गुजरात टाइटंस के अहम खिलाड़ी बने धमाकेदार आलराउंडर राहुल तेवतिया आज आगरा पहुंचे यहां उन्होंने गढ़ी भदौरिया स्थित बैजंती देवी प्राइमरी स्कूल का उ्घाटन किया. राहुल तेवतिया का सम्मान किया गया. इसके बाद वे सिकंदरा स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर पर दर्शन को पहुंचे. यहां महंत ने उन्हें पूजा कराई.
कैलाश मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद राहुल तेवतिया से पत्रकारों ने पूजा कि क्या कारण है कि टीम इंडिया लंबे समय से आईसीसी ट्राफी नहीं जीत पा रही है इस पर उन्होंने कहा कि पहली बात तो हमारी टीम बहुत अच्छा कर रही है. फाइनल तक पहुंचना भी एक बड़ी बात है. रही बात ट्राफी की तो इस बार विश्व कप भारत में है और हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया तीसरी बार विश्व कप जीतेगी.