Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: A grand Mangal Pravesh of Guru Maa Ganini Aryika Shri Arshmati Mata took place in Idgah Colony Jain Mandir, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: A grand Mangal Pravesh of Guru Maa Ganini Aryika Shri Arshmati Mata took place in Idgah Colony Jain Mandir, Agra…#agranews

153

आगरालीक्स…आगरा में गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माता का का ससंघ हुआ भव्य मंगल प्रवेश. 105 थालियों से पाद प्रक्षालन कर श्रावक-श्राविकाओं ने की अगवानी

परम पूज्यनीय गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माता जी ससंघ का चातुर्मास के लिए आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जून को भव्य मंगल प्रवेश हुआ. गुरुमां का मंगल विहार श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर छीपीटोला जैन भवन से सुबह 6 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. छीपीटोला चौराहा, साईं की तकिया चौराहा, नामनेर चौराहा होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी पहुंची. जहां तोपों द्वारा फूल बरसा और सौभाग्यशाली श्रावक-श्राविकाओं द्वारा गुरुमां का 105 थालियों से पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की.

शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़े, फिर लाल कलर की साड़ी हरे कलर की साड़ी पीले कलर की साड़ी कई करे की साड़ियों महिलाएं अलग-अलग वेशभूषा में चल रही थी. उसके बाद नासिक का ढोल और दिव्य घोष फिर माता जी के साथ महिलाएं अलग कलर की साड़ी में उसके पीछे ज्ञान सागर जी महाराज की झांकी भी मौजूद थी. आर्यिका संघ ने मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की अति प्राचीन प्रतिमा के देव दर्शन किए. इस अवसर मंदिर कमेटी और ज्ञानार्ष चातुर्मास कमेटी ओल्ड ईदगाह कॉलोनी शैली के पदाधिकारियों ने गुरुमां के चरणों में श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया. साथ ही छीपीटोला जैन समाज एवं बाहर से आए हुए सभी अतिथियों ने माता जी के चरणो में श्रीफल भेंट किया.

भक्तों को गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माता जी के मंगल प्रवचन श्रवण करने सौभाग्य मिला. इस दौरान बालिका मंडलों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र जैन एवं पुनीत जैन ने किया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माता जी ससंघ का मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन 3 जुलाई को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में दोपहर एक बजे से आयोजित होगा. इस अवसर पर समस्त ओल्ड ईदगाह कॉलोनी सकल दिगबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!