Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Work will have to be done to stop the youth of Agra in the development of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Work will have to be done to stop the youth of Agra in the development of Agra…#agranews

163

आगरालीक्स…आगरा का युवा क्या सोचता है-अच्छी एजुकेशन, अच्छी जॉब, अच्छा कॅरियर चाहिए तो आगरा से बाहर जाना ही होगा…आप इससे कितना सहमत हैं. सिविल सोसाइटी ने बताया-कैसे रोक सकते हैं आगरा के युवाओं को

सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (पंजीकृत) के व्हाट्सप्प ग्रुप के सदस्य, संवाद के तहत आगरा के विकास पर चर्चा के लिए ताजगंज स्थित शेरोस हैंग आउट कैफे पर मिले। चर्चा आगरा शहर के समग्र विकास और आगरा के नागरिकों की साझेदारी पर सबने अपने अपने विचार व्यक्त किए।सब ने एक मत से माना के आगरा के विकास के लिए सब को राजनीतिक संबंधिकार्ण से हट के सोचना होगा और शासन, प्रशासन और एमपी/एमएलए से नियमित मिलना होगा। सब का मानना था मूलभूत समस्या जो हम सब के में बचपन थीं वो आज भी हैं जैसे एयरपोर्ट , पानी की समस्या , यमुना पर बैराज , हाई कोर्ट की बेंच , उद्योग , उच्च शिक्षा आदि। शहर युवा को आगरा में रुकने के माहौल से लगातार पिछड़ता जा रहा है। इस दिशा/ समस्या को सर्वोपरि रख कर सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा को सोचना होगा।

सभी ने माना के आगरा के विकास में आगरा के युवाओं को रोकने के लिए कार्य करना होगा। आई टी , एडवेंचर स्पोर्ट्स, मेडिकल टूरिज्म, उच्च शिक्षा का हब, आदि पर कार्य करना आज के जरूरत है। आगरा के आर्थिक योगदान में टूरिज्म इंडस्ट्री का अहम योगदान है, ताज महल अभी भी पूरे विश्व के लोग देखना चाहते हैं। इस के अलावा आगरा में बहुत कुछ है जो टूरिस्ट देखना चाहता है पर निहित स्वार्थ के कारण दिल्ली और जयपुर टूरिज्म इंडस्ट्री के लोग आगरा को ताजमहल तक सीमित रखने की सिफ़ारिश करते हैं। एयरपोर्ट और पानी आगरा के लोगों की जरूरत बन चुका है, इस पर योजना बद्ध तरीके से आगे का प्लान बनाया जाएगा। हमारे जनप्रतिनिधि सारी समस्याओं को जानते हैं पर वो किन कारणो से निष्क्रिय है,यह वो ही जानते हैं। सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा अब ” कीप इट स्माल” पॉलिसी के साथ एक एक समस्या को ले कर आगे बढ़ेगी

समस्या बहुत हैं, सबका समाधान एक साथ नहीं हो सकता , इसलिए सभी हितधारकों का मत था के शुरू एक या दो समस्या जो आगरा के जनमानस और युवाओं को जोड़ती हों उनको लिया जाए। ” कीप इट स्माल” पॉलिसी पर कार्य करते हुए, अगले 15 दिन में उपस्थित सभी हितधारकों (stakeholders) ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया के सब से पहले अलग अलग समूहों जैसे वकील, सीए,डॉक्टर, जूता उद्योग आदि से संपर्क कर 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल बनाया जाए। अगली बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा के योजनाबद्ध तरीके से जनप्रतिनिधि , शासन और प्रशासन से मिल कर , आज की स्थिति,कार्य के विलंब और समाधान पर सामूहिक दबाव बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गांधीवादी तरीके से दबाव बनाया जाएगा। दीपक दान और ग्रुप कैप्टन डॉ कुंवर जय पाल सिंह चौहान ने सहयोग और अग्रिम भूमिका के योगदान का आश्वासन दिया।

पहले संवाद में ग्रुप कैप्टन डॉ कुंवर जय पाल सिंह चौहान, अजय तोमर , असलम सलीमी, अनिल शर्मा, कांति नेगी , दीपक दान , शम्शुद्दीन, अशोक कुमार सारस्वत, कृपांशु खूबचंदानी, डॉ मधु भारद्वाज और विकास सारस्वत । पीआरओ शेरोस हैंग आउट कैफे अजय तोमर ने सभी का स्वागत किया और सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। हम मानते हैं ” कीप इट स्माल” पॉलिसी जल्दी ही एक बड़ा आकार लेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!