आगरालीक्स…आगरा में शनिवार को निकलेगी वरुणावतार भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा. जानिए कितनी निकलेंगी झाकिंया
जयपुर हाउस में आज निकलेगी भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में वरुणावतार भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा आज जयपुर हाउस स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारम्भ होगी। जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति जयपुर हाउस व सिंधी युवा सभा द्वारा आयोजित वरुणावतार भगवान झूलेलाल की विशाल भव्य शोभायात्रा 11 आकार्षक झांकियों के साथ शाम 7 बजे झूलेलाल भवन, आलोक नगर, जयपुर हाउस से किया जा रहा है।

शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर, एडीए कार्यालय, अहिंसा पार्क, प्रभुनगर, बुर्जीवाला मंदिर प्रताप नगर में भ्रमण करते हुए झूलेलाल मंदिर जयपुर हाउस पर सम्पन्न होगी। जहां भंडारे व प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रातः श्री झूलेलाल मंदिर में प्रातः 10 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर में आकर्षक जांकियां व फूल बंगला सजेगा। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। प्रातः 10 बजे से ही जयपुर हाउस मंदिर में त्योहार का उत्सव प्रारम्भ हो जाएगा। शोभायात्रा का शुभारम्भ जयपुर हाउस पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा व महामंत्री शोभाराम पुरसनानी करेंगे। यह जानकारी जयपुर हाउस पंचायत के मीडिया प्रभारी रवि गिडवानी ने दी।