आगरालीक्स…आगरा में शनिवार को भगवान झूलेलाल की सैकड़ों ज्योतियों का सिंधुनगरी महोत्सव में होगा विसर्जन….बल्केश्वर घाट पर सिंधी एकता दिवस
सिंधु नगरी महोत्सव में आज भगवान झूलेलाल की सैकड़ों ज्योतियों का विसर्जन होगा। दो अप्रैल को आयोजित होने जा रहे सिंधु नगरी महोत्सव के लिए आज प्रातः साफ सफाई अभियान चलाया गया। झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में बल्केश्वर घाट पर सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन सिंधी एकता दिवस के रूप में किया जाएगा। जहां भगवान झूलेलाल की ज्योतियां यमुना मैया में विसर्जित की जाएंगी।

अध्यक्ष महेश कुमार सोनी व महासचिव मनोहर लाल हंस ने बताया कि सिंधुनगरी के रूप में बल्केश्वर घाट को जगमग रोशनी से भव्य रूप में सजाया जाएगा। वॉटर वर्क्स से लेकर बल्केश्वर गाट तक पांच मुख्य द्वार सजेंगे। साईं लीलाशाह की झांकी भी सजेगी। वहीं भजन संध्या में समाज के कलाकारों द्वारा लोकगीत व भक्ति के स्वरों की राग यमुना किनारे पर बहेंगे। सफाई अभियान में मुख्य रूप से मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेन्द्र त्रिलोकानी, रामचंद्र हंसानी, गिरधारी करमचंदानी, नंदलाल आसवानी, राजू खेमानी, खेमचंद तेजानी, मनोहरलाल बसंतानी, महेश मदनानी आदि उपस्थित थे।