आगरालीक्स…आगरा में विशाल अजगर एक सियार को जिंदा निगल गया. लोगों ने देखा तो होश उड़ गए. वन विभाग की टीम भी पहुंच गई…
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में आज लोगों के होश उस समय उड़ गए जब उन्होंने एक विशाल अजगर को एक सियार को जिंदा निगलते हुए देखा. अजगर ने कुछ ही मिनटों में सियार को जिंदा निगल लिया. होश उड़े ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन भिाग को दीतो सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>घटना आज सुबह की है. थाना निबोहरा के धारियाई में हरिओम पुत्र जनग रहते हैं. आज सुबह वह अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रहे थे. तभी उनकी नजर एक विशाल अजगर पर पड़ी जिसने देखते ही देखते उनकी आंखों के सामने एक सियार को कुछ ही मिनटों में जिंदा निगल लिया. सूचना पर व विभाग की टीम पहुंच गई. इधर सियार को निगलने के बाद अजगर की हालत खराब होने लगी तो बाद में उसने सियार को बाहर उगल दिया. वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया.