आगरालीक्स…आगरा कमला नगर के कारोबारी भाई अनुज अग्रवाल, सौरभ परिवार के साथ गए थे बैलोन माता के मंदिर. एक्सीडेंट में दोनो की पत्नी और दोनों के मासूम बेटों की मौत…20 फीट गहरी खाई में गिरी कार
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर हाथरस में कार एक्सीडेंट चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें मासूम और महिला सहित चार लोगों की मौत हुई है. कार सवार आगरा के कमला नगर के रहने वाले हैं. दो भाइयों का परिवार बैलोन वाली माता के दर्शन करने के लिए गए थे. वापस लौटते समय चंदपा के पास इनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है.
कमला नगर के नटराजपुरम ब्रिज विहार में कारोबारी अनुज अग्रवाल रहते हैं. अनुज अग्रवाल आज सुबह अपनी फैमिली और छोटे भाई सौरभ की फैमिली के साथ बुलंदशहर स्थित बैलोन माता के मंदिर दर्शन को कार से गए थे. दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे. हाथरस के चंदपा कोतवाली के पास इनकी कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे 20 फीट गड़ढे में गिर गई. हादसे में अनुज की पत्नी सोनम और 5 साल के बेटे नीताई व छोटे भाई की पत्नी रूबी और एक साल के बेटे चेतन की मौत हो गई.
src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-8335176789442065″ crossorigin=”anonymous”>हादसे में अनुज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुज की 12 साल की बेटी धान्वी, सौरभ के 9 साल के बेटे गौरांग की हालत गंभीर है. इन्हें आगरा रेफर किया गया है.