Monday , 21 April 2025
Home साहित्य Agra News: A literary poetry gathering was organized on Women’s Day in Agra..#agranews
साहित्य

Agra News: A literary poetry gathering was organized on Women’s Day in Agra..#agranews

आगरालीक्स…नारी बदलती जा रही है अपनी पहचान, फैलाती जा रही है अपनी सामर्थ्य का प्रकाश..आगरा में महिला दिवस पर सजी साहित्य की कविताओं की म​हफिल

अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सचिव एवं वर्तमान कोषाध्यक्ष चित्ररेखा कटियार के आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 13 स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कछपुरा शाखा की चुन्नी बेगम, रेनू, किरन, बबली, कुसुम और रेखा भी सम्मिलित हुईं। रजनी शर्मा और प्रेमलता मिश्रा ने महिलाओं को कुछ खेल खिलाए। नवागत सदस्य पूनम चौरसिया ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूपा मेहरा और मधु शर्मा ने कैसीनो बजा कर भजन प्रस्तुत किए। चित्ररेखा ने मोबाइल से अपनी पसंदीदा कविता सुनाई, जिसमें महिलाओं की बदली हुई छवि का चित्रण किया गया था।

स्टैंडिंग कमेटी मेम्बर डॉ.सुषमा सिंह ने स्वरचित कविताओं से समां बांध दिया। उनके शब्द थे— “नारी बदलती जा रही है अपनी पहचान। फैलाती जा रही है अपनी सामर्थ्य का प्रकाश। फहराती जा रही है नये-नये परचम, समाज के आकाश में। चढ़ती जा रही है नयी-नयी ऊँचाइयों पर। छोड़ा नहीं है कोई क्षेत्र उसने, जहाँ न छोड़े हों उसने अपने कदमों के निशान…” अध्यक्ष उमा सिंह ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

Related Articles

साहित्य

Agra News: Senior writer Dr. Jaisingh Neerad received the Kavya Madhurya Sang Sahitya Sadhak Samman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. जयसिंह नीरद के रचना संसार...

साहित्य

Agra News: Community Radio 90.4 Community Radio Agra Ki Awaaz launched “Madhu Malika Geetamrit”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साहित्य प्रेमियों की आवाज बना सामुदायिक रेडियो आगरा की आवाज़....

साहित्य

Agra News: Launch of the novel ‘Ek Phere Wali Dulhan’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में उपन्यास ‘एक फेरे वाली दुल्हन’ का लोकार्पण. सच्ची दोस्ती के...

साहित्य

Agra News: Great presence of Agra publisher Oswal Books in Delhi Book Fair…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रकाशक ओसवाल बुक्स की दिल्ली पुस्तक मेले में शानदार उपस्थिति....

error: Content is protected !!