आगरालीक्स…आगरा में भगवान टाकीज के पास हाइवे पर लगी भीषण आग..(वीडियो देखें)..एसआरएम कस्टम्स के बराबर में आग…
आगरा में भगवान टाकीज के पास हाइवे पर भीषण आग लग गई. आग भगवान टाकीज के पास स्थित एसआरएम कस्टम्स के बराबर में खाली पड़े प्लॉट में लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि एक बार को आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन एसआरएम कस्टम्स के संचालक यश बंसल और किसान नेता मनीष वर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया.
कूड़े का ढेर है प्लॉट में
एसआएम कस्टम्स के बराबर में एक खाली प्लॉट है जिसमें कूढ़े का ढेर लगा हुआ है. बताया जाता है कि आसपास के लोगों द्वारा इसी प्लॉट में कूड़ा फेंक दिया जाता है. आशंका जताई जा रही है किसी ने जलती हुई बीड़ी आदि कुछ फेंक दिया जिससे यहां आग भड़क गई. इसके पास लगे विद्युत खंभे और टोरंट के मीटर में भी आग लग गई.अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.