आगरालीक्स…ताजमहल पर महिला पर्यटक पर बोला बंदर ने हमला. हाथ में लगी चोट. एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
ताजमहल पर सोमवार को एक महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया. बंदर के हमले से महिला के हाथ में चोट लगी. सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है.बनारस की रहने वाली 60 वर्षीय महिला पर्यटक कमलेश दोपहर तीन बजे अपने बेटे शैलेंद्र और बहू अनुराधा शर्मा के साथ ताजमहल देखने के लिए आई थीं. वे ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने बनी पत्थर की बेंच पर अकेली बैठी थीं. बेटा—बहू ताजमहल देखने के लिए अंदर चले गए. महिला के पास पानी की बोतल थी. इसी दौरान बंदरों ने पानी की बोतल छीनने के लिए महिला पर हमला कर दिया. महिला बंदरों के झुंड और हमले से डर गई और चिल्लाने लगीं. छीना झपटी में महिला के हाथ में चोट लग गई. सूचना पर ताज सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने महिला के पास से बंदरों को भगाया.
पुलिस ने बेटे को फोन कर ताजमहल से बाहर बुलाया. इस दौराना पश्चिमी गेट पार्किंग में पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस बुलाई गई और महिला को तत्काल उपचार के लिए असपताल भेजा. शीघ्र उपचार मिलने से महिला पर्यटक के बेटे तो ताज सुरक्षा पुलिस का आभार जताया.