आगरालीक्स…आगरा के मोहन मंदिर में ठाकुर जी ने राधा संग हरी पोशाक में दिए भक्तो को दर्शन. राधा-कृष्ण के मनोहारी श्रृंगार ने भक्तों को किया विभोर
बाग मुजफ्फर खां स्थित श्री राधाकृष्ण महाराज विराजमान मोहन मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को फूल- माला और मोर पंखों से खास सजावट की गयी। आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट और इंदौर के फूलो से फूल बंगला मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया। मंदिर के मुख्य महंत मुकेश चंद्र पारासर ने बताया कि मंदिर परिसर में राधा और कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार वृंदावन में तैयार हरे रंग की पोशाक से किया।भक्तो के लिए वृन्दावन की मंडली द्वारा राधा-कृष्णा के नृत्य का आयोजन किया। इस अवसर पर जुगल चतुर्वेदी, राजीवकांत लवानिया, विनय शर्मा, केशव अग्रवाल, गोपालदास अग्रवाल, रमन गुप्ता, नितिन गोयल, रिषभ शर्मा, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।