आगरालीक्स…आगरा में कुछ देर की बारिश ने जलभराव किया, उसमें भी दयालबाग सहित कई इलाकों में एक बूंद पानी नहीं पड़ा. उमसभरी गर्मी और बढ़ी..जानें तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. लोगों का पसीना रुक नहीं रहा है. बेचैनी बढ़ रही है. वहीं बारिश भी राहत देने में नाकाम हो रही है. रविवार को सुबह से ही चटकदार धूप निकली दोपहर में 12 बजे के बाद अचानक काले घने बादलों का डेरा लगा और तेज झमाझम बारिश हुई. करीब पौन घ्ंटे तक पानी पड़ने से कई इलाकों में जलभराव हो गया. वहीं दयालबाग सहित कई इलाके सूख रहे. यहां बारिश नहीं पड़ी.आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार लगातार है लेकिन झमाझम बारिश होने की संभावना कम है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 06/07/25) 34.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 06/07/25) 27.7
Departure from Normal(oC) 0.1