आगरालीक्स…आगरा में नदी में नहाने को उतरे तीन युवक डूबे. दो को बचाया लेकिन तीसरे की तीन घंटे बाद निकली लाश…
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बह रही उटंगन नदी में तीन युवक डूब गए. वहां मौजूद मछुआरों ने दो युवकों को तो गहरे पानी में जाने से पहले बचा लिया और बाहर निकाल लाए लेकिन तीसरा युवक डूब गया. करीब तीन घंटे बाद उसका पता नदी में चला. बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों को सूचित कर दिया गया है.आगरा के फतेहाबाद में उटंगन नदी बहती है. रविवार को कस्बे के रहने वाले तीन युवक मोनू पुत्र लखीमचंद, मनीष पुत्र बॉबी और लखना पुत्र कालीचरण गांव सिलावली में सरकारी पानी की टंकियों पर काम करने के लिए आए थे. काम करने से पहले तीनों बाइक से पास के रिहावली गांव के नीचे बह रही उटंगन नदी में नहाने के लिए चले गए. नहाते समय तीनों गहरे पाने में चले गए और डूबने लगे. वहां मौजूद मछुआरों ने तत्काल नदी में जाकर मनीष और लखना को बचा लिया लेकिन मोनू का कुछ पता नहीं चला.
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग और पुलिस पहुंच गई. गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश नदी में की जाने लगी. करीब तीन घंटे बाद मोनू को नदी से बाहर निकाला जा सका लेकिनन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.