आगरालीक्स…असम राइफल्स में तैनात आगरा के जवान का निधन. सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
नगालैंड में असम राइफल्स में तैनात आगरा के सिपाही राजपाल का शुक्रवार को देर शाम किसी कारणों से निधन हो गया. रविवार को इनका शव आगरा मलपुरा स्थित पैतृक गांव पहुंचा. यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.राजपाल 2005 से असम राइफल्स में सेवारत थे. उनके परिवार में पत्नी ममता और दो बेटे 17 साल का सूरज और 15 साल का रहाुल है. उनके निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. रविवार सुबह नायब सूबेदार जगदीश चंद्र चार जवानों के साथ पार्थिक सवार लेकर गांव पहुंचे. परिवार में कोहराम मच गया. सैनिक के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.