आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा साहिबजादा, अजीत नगर में 4 मार्च को होगा विशेष कीर्तन समागम. होला मोहल्ला का आयोजन
गुरुद्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी ,अजीत नगर आगरा में 4 मार्च को होला महल्ला के अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कीर्तन समागम की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कीर्तन दरबार का पोस्टर विमोचन किया गया।गुरुद्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी के प्रधान छतरपाल सिंह कोचर और सचिव कुलविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि पिछले कई दशकों से निरंतर होली के अवसर पर गुरुद्वारा अजीत नगर में होला मोहल्ला का आयोजन किया जा रहा है। कीर्तन समागम प्रातः 7:00 से शुरू होकर दोपहर 1:30 तक चलेगा। जिसमें मुख्य रूप से भाई रागी भाई मनकरण सिंह जी फरीदाबाद वाले अपनी अमृतवाणी से संगत को निहाल करेंगे ।
इसके अलावा अखंड कीर्तनी जत्थे के भाई जसपाल सिंह जी, हजूरी रागी भाई करनैल सिंह व अन्य रागी जत्थे भी अपनी हाजिरी भरेंगे। गुरुद्वारे के उप अध्यक्ष बलजिंदर सिंह एवं सरबजीत सिंह कोहली ने बताया की कीर्तन समागम की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वरताया जाएगा । पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मौजूद गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह ने आगरा की नानक नाम लेवा संगत से होला महल्ला के अवसर गुरुद्वारा अजीत नगर में हाजिरी भर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 4 मार्च की शाम को गुरुद्वारा हाथी घाट यमुना किनारा रोड पर भी होला मोहल्ला के अवसर पर कीर्तन समागम समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वीर महेंद्र पाल सिंह गुरबाणी की अमृत वर्षा करेंगे। राणा रणजीत सिंह ने होला महल्ला के इतिहास की जानकारी दी।