आगरालीक्स….आगरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा. एक की मौत, दूसरा घायल..
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में आगरा—हाथरस मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक कार को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी कर रही है.

ये है मामला
घटना थाना खंदौली क्षेत्र की है. सादाबाद की तरफ से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे थे. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और बुरी तरह से रौंद दिया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. इधर हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुुंच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतक युवक का नाम कान्हा पुत्र चतुर्भुज लवानिया निवासी रामनगर खंदौली है जबकि घायल युवक का नाम अनुराग पुत्र यज्ञदत्त है. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है.