आगरालीक्स…आगरा में एटीएम उखाड़ने आए संदिग्ध बदमाश का चेहरा सीसीटीवी में कैद. जिस समय घटना हुई, उस समय एटीएम में था इतना कैश…
थाना तजागंज क्षेत्र के श्यामो मोड स्थित मार्केट में मौजूद इंडिया वन के एटीएम को उखाड़कर लूट ले जाने का प्रयास बदमाशों द्वारा शनिवार रात को किया गया. बदमाशों द्वाररा एटीएम की सक्रीम को पहले बड़े पत्थर से तोड़ा गया ओर फिर कैश बॉक्स को तोड़ने का प्रयास कियागया लेकिन इसमें सफल नहीं होने पर एटीएम को फर्श से उखाड़ डाला. रविवार सुबह सामने आई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को एटीएम के पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला. जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय एटीएम में 16 लाख रुपये थे, जो कि सुरक्षित बताए गए हैं.

इधर बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था लेकिन पुलिस को एटीएम की फुटेज में एक युवक दिखाई दिया है. हाफ नीली टीशर्ट पहने युवक ने गमछे से खुद का मुंह ढका हुआ है. पुलिस का अंदाजा है कि आरोपी द्वारा कैमरे तोड़ने जाने के बाद अन्य साथी आए हों. फिलहाल पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाल रही है.
मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के श्यामो मोड स्थित मार्केट का है. यहां पर इंडिया वन कंपनी का एटीएम लगा हुआ है. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया और उसे गिरा दिया. जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार इस एटीएम से आसपास के दुकानदार काफी संख्या में कैश निकालते हैं, लेकिन शनिवार रात को बारिश होने के कारण लोग नहीं पहुंचे, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया. बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया.