आगरालीक्स…आगरा में गणेश जी की शोभयात्रा के बीच में आया ट्रक. काफी देर तक रुकी रही शोभायात्रा. क्रेन मंगवाकर हटाया…
आगरा की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में मंगलवार को गणेश् शोभायात्रा निकाली गई लेकिन धूलियागंज में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास एक ट्रक खराब अवस्था में खड़ा मिला जिसके कारण शोभायात्रा रुकी रही. रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद क्रेन को मंगाया गया और ट्रक को हटाया गया. उसके बाद ही शोभायात्रा आगे बढ़ सकी.इस मार्ग से निकली शोभायात्रा
नगर का प्रमुख जगदीश बैण्ड भगवान क गुणगान करता हुआ रथ के आगे चल रहा था। गणेश जी व रिद्धि-सिद्धि का श्रृंगार बड़ा ही अद्भुत था। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी न० 1 व 2. छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धुलियागंज, घटिया, फुलटट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसरेट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई।