आगरालीक्स…आगरा में हृदयविदारक घटना, सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आया दो साल का मासूम. दर्दनाक मौत
आगरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. फतेहपुर सीकरी के नगला मानसिंग गांव में सरसों की कुटाई के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.तिरपाल पर लेटा था बच्चा
नगला मानसिंह में आकाश रहते हैं. वह गुरुवार देर शाम को सरसों कुटवाने के लिए कटर मशीन पर गए थे. इस दौरान उन्होंने अपने दो साल के बेटे मानव को कटर के पास बिछी तिरपाल पर लिटा दिया. अचानक कटर मशीन का के चल रहे क्रॉस में तिरपाल का एक हिस्सा आ गया और तिरपाल बच्चे सहित उसमें लिपट गई. इससे पहले कि कोाई कुछ समझ पाता मासूम बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.