यूपीलीक्स…अयोध्या में रामलला के ललाट पर सूर्य ने किया तिलक. अद्भुत क्षण को लोगों ने देखा लाइव. रामनगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या इस समय राममय हुई पड़ी है. रामनवमी के अवसर पर भक्तों की भीड़ पावन नगरी मेें उमड़ पड़ी है. अपने आराध्य के जन्मोत्सव पर दर्शन करने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए हैं. वहीं अयोध्या में भी राम जन्मोत्सव की धूम है. अद्भुत क्षण तो तब आया जब दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया. करीब चार मिनट तक यह तिलक रहा. विशेष बात यह रही कि तिलक ठीक उसी समय हुआ जो समय भगवान राम के जन्म का क्षण माना जाता है. लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नानअयोध्या में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. लाखों लोगों ने सरयू में स्नान किया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान राम के दर्शन किए. भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस वर्ष पिछले साल से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है.