Thursday , 18 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: A woman died during an operation at Agra’s Sen Hospital. Allegations of negligence in treatment…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: A woman died during an operation at Agra’s Sen Hospital. Allegations of negligence in treatment…#agranews

521

आगरालीक्स…आगरा के सेन अस्पताल में महिला की डिलीवरी के बाद मौत. इलाज में लापरवाही का आरोप. परिजन बोले—बिना बताए दूसरे अस्पताल भेज दिया…

आगरा के थाना शाहगंज स्थित सेन अस्पताल में महिला प्रसूता की आपरेशन के दौरान मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है. यही नहीं आरोप है कि परिजनों को बिना बताए महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया. परिजनों ने थाना शाहगंज में तहरीर दी है.

मथुरा के राया की रहने वाली साधना पाठक पत्नी हरिओम पाठक को शुक्रवार को शाहगंज स्थित सेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला के भाई ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8 बजे उसकी बहन का आपरेशन किया गया. साधना ने एक बच्ची को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि आपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को महिला से नहीं मिलने दिया. महिला के बारे में पूछा तो बताया कि पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजन जब वहां पहुंचे तो उस अस्पताल ने महिला को ले जाने के लिए कह दिया. इसके बाद परिजन महिला को दिल्ली गेट स्थित एक अन्य अस्पताल में लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इलाज में लापरवाही का आरोप.
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है. डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया और मरीज की सही से देखभाल नहीं की. थाना शाहगंज में तहरीर दी गई है. इधर डॉ. अलका सेन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने मरीज को सही सलामत इलाज किया था और उसे रेफर किया था. डॉ अलका सेन का कहना है कि प्रसुता को जब भर्ती कराया गया था तभी परिजनों को इसकी गंभीर हालत के बारे में बता दिया गया था. आपरेशन के बाद डिलीवरी हुई लेकिन रक्तस्राव होने के कारण प्रसुता को पास के ही एक अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया. इसके बाद महिला को दिल्ली गेट अस्पताल ले गए और बाद में एसएन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉ. सेन का कहना है कि अगर रेफर के बाद समय रहते इलाज मिल जाता जान बच सकती थी.

विधायक की भतीजी की भी हुई थी मौत
आगरा के सेन हॉस्पिटल, कोठी मीना बाजार में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के छोटे भाई महाराज सिंह की बेटी पिंकी चौधरी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त 2022 को भर्ती किया गया. सिजेरियन डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया, इसके बाद तबीयत बिगड़ गई, प्रभा ट्रोमा सेंटर और उसके बाद मेदांता, गुरुग्राम लेकर गए. 18 अगस्त को मौत हो गई. इस मामले में म्रतका के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि ऑपरेशन डॉ. अलका सेन ने नहीं किया अपनी बेटी से आपरेशन कराया था. जबकि मरीज को डॉ. अलका सेन से सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए भर्ती किया था और फीस दी थी. ऑपरेशन में लापरवाही से ही मरीज की मौत हुई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Stay arrangement for NEET UG aspirants in Youth Hostel Sanjay Place Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नीट यूजी पुनर्परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Stop entry of Bus in Kamla Nagar G Block, 15 bus seize, 24 Challan

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के कमला नगर जी ब्लॉक से होकर बस...

बिगलीक्स

Firozabad Live News: 96 Gold packet missing from Bank Of India Bharaul Branch

फिरोजाबादलीक्स …बैंक आफ इंडिया से ग्राहकों का 96 पैकेट करोड़ों का सोना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature @ 40 Degree forecast for 18th June 2026 for Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फिर से गर्मी हौर लू चलेगी, जानें...

error: Content is protected !!