आगरालीक्स…आगरा के शाहगंज में एक्सीडेंट. ट्रक की चपेट में आकर एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत.
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के अलबतिया रोड पर दर्दनाक हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई. यहां से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में एक्टिवा सवार आ गया और टायरों में फंस गया जिसके बाद उसकी बुरी तरह से कुचलकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक नगर निगम का था.लोगों ने बताया कि ट्रक अलबतिया की ओर से रामनगर की पुलिया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक रामनगर पुलिया से अलबतिया रोड की ओर एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था. अचानक वह ट्रक की चपेट में आ गया और पहियों के बीच फंस गया.इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.