आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आधार सेवा केंद्र अब खंदारी में खुल गया है। आधार कार्ड के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। जानें कहां है आधार सेवा केंद्र। ( Agra News : Aadhaar Seva Kendra Start in Khandari Agra #Agra)
ऑपरेशन मैनेजर आधार सेवा केंद्र शिव मिश्रा के अनुसार, आधार सेवा केंद्र संजय प्लेस से स्थानांतरित होकर खंदारी में खोला गया है। यहां सुबह 9 से शाम के 5:30 बजे तक आधार कार्ड संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अभी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा अगले 10 दिनों तक नहीं रहेगी, अभी ऑफलाइन अपॉइंटमेंट पर कार्य किया जायेगा, जिसमें सभी उम्र वर्ग का नया आधार पंजीयन, पुराने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, फिंगरप्रिंट, रेटीना इत्यादि का सुधार मात्र सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क 50 एवं 100 रूपये में किया जायेगा।
नये आधार कार्यालय का पता
आधार सेवा केंद्र
बिल्डिंग नंबर- एम 808, ग्राउंड फ्लोर, खांदारी चौक सर्विस रोड एन एच -2, नियर महिंद्रा कोचिंग एण्ड सागर रत्ना रेस्टुरेंट, आगरा, उत्तर प्रदेश – 282002
सम्पर्क सूत्र :- 05624001771