आगरालीक्स…आगरा के नए (एयरपोर्ट) इंटीग्रेटेड सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए 23 अगस्त को लगेगी बोली. एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने जारी की ये सूचना
एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने आगरा हवाई अड्डे पर नए एकीकृत सिविल एन्क्लेव के विकास के लिए वास्तुकला और इंजीनियरिंग परामर्श सेवाओं के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। बोली खुने की तारीख 23 अगस्त 2023 रखी गई है.
आगरा में नया सिविल एन्क्लेव 30 हजार स्क्वॉयर मीटर में प्रस्तावित है. इस नये सिविल एन्क्लेव की कैपेसिटी 700 पैसेंजर्स तक की होगी. आगरा के नए सिविल एन्क्लेव में दस हवाई जहाज के पार्किंग की जगह होगी. इसके साथ ही कारों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी. यहां इकोफ्रेंडली सिविल एन्क्लेव होगा.
