आगरालीक्स…आगरा में मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक सीजन 3 की विजेता बनीं इब्रा खान और नीरू चाहर. डेस्टिनेशन इवेंट्स ने आयोजित किया कार्यक्रम..
डेस्टिनेशन इवेंट्स की ओर से आगरा में मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिक सीजन 3 का आयोजन किया गया. संस्थापक अर्चना फौजदार द्वारा खेरिया मोड के मैजिक टच मेकओवर स्टूडियो में इसको लेकर प्रेस कांफ्रेंस की गई. मिस केटेगरी से मिस इब्रा खान और मिसेज केटेगरी से नीरू चाहर विनर रही. इन विजेताओं को खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह की पत्नी अनीता कुशवाह द्वारा इनको पटका पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया गया और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं.
अनीता कुशवाह ने आगरा की बच्चियों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़—चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही. इस मौके पर डेस्टिनेशन इवेंट्स की संस्थापक अर्चना फौजदार, ब्लेसिंग फाउंडेशन की संस्थापक कविता चौहान, वंशिका फौजदार, राजेंद्र फौजदार, अभिनव कुमार आदि मौजूद रहे.